Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर फिसली 'द राजा साब', लागत वसूलना हो रहा मुश्किल

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है और एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।

16 Jan 2026

बॉक्स ऑफिस पर फिसली 'द राजा साब', लागत वसूलना हो रहा मुश्किल

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म 'द राजा साब' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन प्रभास की स्टार पावर भी इसे मजबूत पकड़ दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। भारी बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपनी लागत से काफी पीछे चल रही है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है और एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।

कमजोर रफ्तार से आगे बढ़ रही है 'द राजा साब'

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'द राजा साब' ने रिलीज के सातवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो छठे दिन के कलेक्शन से थोड़ी ज्यादा है। हालांकि, चिंता की बात यह है कि करीब 400 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 130.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जिस धीमी रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए लागत निकालना भी एक बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है।

'धुरंधर' का दबदबा अब भी कायम

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' ने रिलीज के 42 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने हालिया दिन में करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके साथ इसका घरेलू नेट कलेक्शन 816.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। भले ही रोजाना की कमाई में गिरावट आई हो, लेकिन लगातार छठे हफ्ते भी सिनेमाघरों में बनी हुई 'धुरंधर' का वीकेंड कलेक्शन एक बार फिर चर्चा में आने की उम्मीद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर फिसली 'द राजा साब', लागत वसूलना हो रहा मुश्किल
वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है और एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News